
यमुनानगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी के कार्यालय में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रमन त्यागी ने उन्हें पुष्प अर्पित किए।
कांग्रेस नेता रमन त्यागी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किये। उन्होंने कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राजीव गांधी 1984 से 1989 तक बहुमत वाली सरकार का नेतृत्व करने वाले अंतिम कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे। 40 साल की उम्र में वह भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी का नजरिए बेहद आधुनिक था और वह भारत को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की चाह रखते थे। जनता उन्हें हम ऐसे ही याद रखेगी। उन्होंने कहा कि जब स्वर्गीय राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने 18 साल की आयु तक वोट डालने का अधिकार युवाओं को दिया था इसको लेकर भी उन्हें याद किया जाता है। पंचायती राज की शुरुआत भी उन्होंने की थी। आज जो हर गांव में विकास हो रहा है यह उनकी देन है।मौके पर निर्मला चौहान, बबलू सुढेल, रूमा देवी, दिनेश डुमरा, शारदा रानी, अनीता यादव विनय कंबोज करण सिंह विजय पाल सिंह, विजय मरवाह, विक्रांत एहसान गुरनाम सुरेश आनंद असगर जय कुमार आदि मौजूद थे।