
जीरकपुर में 25 जनवरी 2026 को क्राउन ऑन क्राउन फैशन शो का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिस और मिसेज़ क्वीन ऑफ चंडीगढ़ (सीज़न-6) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं और बच्चों के लिए रैंप वॉक, डांस, सैश सेरेमनी, क्राउनिंग और प्रोफेशनल फोटोग्राफी जैसी आकर्षक गतिविधियाँ शामिल रहीं।
मिसेज़ कैटेगरी में सुनीता रानी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पूजा राणा फर्स्ट रनर-अप और शीला सेकंड रनर-अप रहीं।
वहीं मिस कैटेगरी में ईशानिका वर्मा ने विजेता का ताज पहना। पूर्णिमा फर्स्ट रनर-अप और अंशिता सेकंड रनर-अप रहीं।
कार्यक्रम के आयोजक सनम गिल ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को एक ऐसा मंच देना है, जहाँ वे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकें। सह-आयोजक दिनेश सरदाना ने बताया कि यह कार्यक्रम मनोरंजन के साथ-साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है।
इस फैशन शो में विशेष अतिथि के रूप में नैंसी घुमान, एसडी गुरुदर्शन सिंह सैनी, पाला राम सैनी, मुकेश चौहान और एमके भाटिया उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाने वाले ईशविंदर सिंह, जो स्वयं मॉडलिंग की दुनिया में तीन बार नेशनल टाइटल जीत चुके हैं, ने टॉप तीन मिस चंडीगढ़ 2026 की विजेताओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मॉडलिंग का क्षेत्र चुनौतीपूर्ण है और इसमें सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और खुद को निखारते रहना बेहद जरूरी है












